माधौगढ़-उरई । एसडीएम मनोज सागर का विरोध कर रहे बार संघ ने अपने ही साथी के खिलाफ कारण बतायो नोटिस जारी कर जबाव मांगा है।
बार संघ अध्यक्ष ने पूर्व महामंत्री अखिलेश दोहरे को कारण बतायो नोटिस जारी करते हुए पूछा है कि 23 अक्टूबर को एसडीएम के विरोध में पारित प्रस्ताव के खिलाफ आपके खड़े होने से बार संघ की अवमानना हुई है। इसके लिए नोटिस जारी होने के 3 दिन में स्पष्ट करें अन्यथा क्यों न आपको बार की सदस्यता से हटाया जाए।







Leave a comment