कालपी –उरई । उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बुधवार को राजस्व कर्मचारियों तथा लेखपालों की आयोजित मीटिंग में निर्देश दिया गया कि किसी भी स्थान पर आरीदार तार फेंसिंग नहीं होनी चाहिए। जहां भी आरीदार तार हैं, उनको शीघ्र हटाया जाये । इसमें किसी भी प्रकार की उदासीनता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

तहसील सभाकक्ष में संपन्न हुई बैठक में कब्रिस्तानों तथा वक्फ विभाग की जमीनों को चिन्हित करने के लिए कार्य योजना तैयार की। निर्देश दिया गया कि कब्रिस्तान तथा वक्त संपत्तियों से अवैध कब्जों को जल्द हटाने की कार्यवाही अमल में लाई जाए । इसी प्रकार सार्वजनिक तालाबों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के निर्देश उप जिकारी ने निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार अन्ना प्रथा को पूरी तरीके से रोक दिया गया है। इसलिए अन्ना जानवर छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाये। गौ संरक्षण के बारे में बोलते हुए उन्होंने बताया कि गौशाला तथा सरकारी व्यायामशालाओं की जगह को चिन्हित किया जाये। इसी प्रकार गौशालाओं से अवैध कब्जे हटाए जाये। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीनों में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसमें कोई भी कर्मचारी हीलाहवाली न बरतें। बैठक में तहसीलदार सालिकराम, नायब तहसीलदार भान सिंह, राजस्व कानूनगो, लेखपाल तथा कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a comment