कालपी –उरई । बुधवार को लगातार दूसरे दिन कालपी में सरकारी जमीन में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई । नजूल जमीन में लगाए गए गेट को पालिका प्रशासन ने तोड़ कर हटा दिया।  नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि मोहल्ला गणेश गंज में स्टेट बैंक के बगल में हरि सिंह नजूल की जमीन पर पक्की दीवार बनाकर गेट लगाए थे  । इसकी शिकायत पड़ोस में रहने वाले महेश पाठक के द्वारा की गई थी । शिकायत के आधार पर विभाग के द्वारा जमीन की जांच कराई गई तो मामला अवैध कब्जे का पाया गया । इसी के मद्देनजर पालिका के अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने सरकारी जमीन में बने गेट तथा दीवार को ध्वस्त करा दिया तथा सरकारी जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा कर खाली कराया गया । उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी । पालिका प्रशासन के द्वारा उठाए गए कदम से अवैध कब्जेधारकों में खलबली मच गई है ।

Leave a comment