सिरसाकलार-उरई । स्टैंड के पास रोड के किनारे एक अंडे की दुकान थाने से लगभग 100 मीटर की दूरी पर थी जिसमें कुछ सिरफिरों ने आग लगा दी । दुकानदार छोटू का कहना है कि उन्होने  दुकान शाम को 8:30 पर बंद की । जैसे ही वह दुकान बंद करके अपने घर पर पहुंचा तो 30 मिनट बाद उसके पास सूचना आ गई कि उसकी दुकान में आग लग गई और तुरंत ही वह अपनी दुकान पर पहुंचा तो दुकान धूं धूं कर पूरी जल चुकी थी । उसमें करीब ₹50000 का नुकसान हो गया । यह सूचना थाने में पहुंची तो थाने से कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई न इसका कोई पता चलाया गया कि किसने आग लगाई है ।

Leave a comment