कालपी –उरई । तहसीलदार सालिकराम ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया है कि ग्रामीणों को कानून की तथा शासन की योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से आगामी एक दिसम्बर को शाम 4 बजे कदौरा विकासखंड के ग्राम मरगांया के प्राइमरी पाठशाला में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा । उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ग्राम बरखेरा के परिषदीय स्कूल परिसर में भी 3 दिसम्बर को शिविर आयोजित किया जायेगा। शिविर में शिक्षाविद, कानूनविद तथा पर्यावरणविद आदि जानकार लोग जनता को जानकारियां उपलब्ध कराएंगे। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में हिस्सा लेने की अपील की है।

Leave a comment