कालपी –उरई । बुधवार को कालपी कोतवाली के परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र नाथ तिवारी की अध्यक्षता में कालपी, आटा तथा कदौरा थानों के थानेदारों की मौजूदगी में अपराध समीक्षा (अर्दली रूम) बैठक सम्पन्न हुई। कदौरा थाना में दर्ज आधा सैकड़ा से अधिक आपराधिक मुकदमों की विवेचनायेँ लम्बित होने पर एएसपी ने चेतावनी स्वरूप कहा कि विवेचनाओं का तत्काल निस्तारण करके वांछितों की गिरफ्तारी की जाये। इसमे किसी भी लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

दोपहर को कोतवाली परिसर में शुरू हुई बैठक में  उन्होंने निर्देश दिये कि ठंड के मौसम को मद्देनजर अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए रात्रि गश्त को तेज किया जाये। ड्यूटी में मौजूद पुलिस कर्मचारी रात में पॉइंट स्थल पर भ्रमणशील रहें।बीते माह अपराधों की घटनाओ का खुलासा करके वास्तविक मुल्जिमों को जेल भेजा जाये।

कोतवाली कालपी के प्रांगण में देर शाम तक चली बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल कालपी सुधाकर मिश्रा तथा थाना आटा थानेदारों के पास लम्बित मुकदमों की हकीकत जानी। उन्होंने कहा कि लम्बित विवेचनाओं का जल्दी से गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण करें। वांछित अभियुक्तों की शत प्रतिशत गिरफ्तारी की जाये। इसमें किसी भी तरह की उदासीनता को बर्दाश्त नही किया जायेगा।ए .एस.पी. ने संपूर्ण समाधान दिवस के शिकायती पत्रों के निस्तारण  का जायजा लिया । इसी प्रकार मुख्यमंत्री संदर्भित एंव शासन के द्वारा संदर्भित  आई. जी. आर. एस. प्रार्थना पत्रों  के निस्तारण  की हकीकत का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रार्थना पत्रों का थानेदार गुणवत्ता पूर्ण तरीके से मौके पर जाकर निस्तारण करें । उन्होंने बताया कि अपराधों पर नियंत्रण तथा चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं  जाएं। रात में संदिग्ध अवस्था में घूमने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की जाए । बाजार, सड़कों, गलियों तथा रिहायशी इलाकों मैं रात को सघन गश्त चलाया जाए। इसी प्रकार अपराधों को रोकने के लिए मातहतों को जरूरी निर्देश दिए। मीटिंग में एस. एस. आई.अरुण कुमार तिवारी, उप निरीक्षकों मनोज कुमार गुप्ता, मंसूर अंसारी,  सर्वेश सिंह, कदौरा तथा आटा के थानेदारों के अलावा दीवान अमर सिंह, कौशलेंद्र सिंह, कैलाश बाबू, ,जसविंदर मुंशी समेत सिपाहियों की मौजूदगी रही।

 

Leave a comment