
कोंच-उरई । शासन द्वारा बच्चों को खसरे जैसी बीमारियों से बचाने के लिये चलाये जा रहे मिजेल्स रूबेला टीकाकरण अभियान को और धार देने के लिये गांव गांव जागरूकता रैलियां निकाली जा रहीं हैं। पडऱी गांव में भी जन जागरण रैली निकाली गई जिसमें प्राथमिक विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केन्द्र के बच्चे शामिल रहे। रैली का उद्देश्य गांव के नौ माह से 15 साल तक के बच्चों को मिजेल्स और रूबेला जैसी बीमारी बचाने के लिये अभिभावकों को जागरूक करना था।
बुधवार को ग्राम पडऱी में निकाली गई रैली में बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय में टीके लगाये जायेंगे। रैली में शामिल बच्चों ने लोगों को जागरूक किया, कहा कि सभी लोगों को अपने बच्चों को रूबेला के टीके लगवाना अनिवार्य है, इससे दो बीमारियों से बच्चों का बचाव होगा। इस टीके से मिजेल्स और रूबेला जैसी बीमारी बच्चों को नहीं होगी। रैली गांव की गलियों में घूमते हुए स्कूल में समाप्त हुई। इस मौके पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य उदयभानु निरंजन, आशाबहू आरती, आंगनबाड़ी सीमा सचान, पद्मा, सीमा निरंजन, सहायक अध्यापिका संध्या निरंजन, एएनम विद्या शर्मा आदि मौजूद रहे।







Leave a comment