
कोंच-उरई । पिछले डेढ दशक से जारी तहसील कोंच के ग्राम सतोह में मां सिंह वाहिनी मंदिर पर हवन पूजन संकीर्तन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामवासियों के अलावा दूर दराज से आए भक्तों ने भाग लिया। लोगों की मान्यता है कि इस मंदिर पर हवन पूजन करने एवं पूर्णाहुति देने वालों के सभी दुख दर्द एवं कष्ट समाप्त हो जाते हैं और क्षेत्र में हो रही आपदा से भी मुक्ति मिलती है। कार्यक्रम में संकीर्तन का भी लोगों ने भरपूर आनंद लिया। डॉ. अखिलेश निरंजन एवं उनकी संकीर्तन पार्टी द्वारा मधुर गीतों के माध्यम से लोगों को ईश्वर के निकट ले जाने का प्रयास किया। हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें लोगों ने माता के छप्पन प्रकार के भोग लगाया गया तथा भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम संरक्षक लालजी चमरसेना के साथ कमेटी के सदस्य हरिशंकर दादी, महेशकुमार आचार्यजी, आनंद स्वरूप, गुड्डन पटेल, कृष्णपाल वकील, धर्मपाल, राजकुमार कुशवाहा, विवेक पटेल, दीनदयाल कुशवाहा, अशोक रजक, दिलीप पटेल, सीनू पटेल, मनोज पटेल, रमेश सोनी राठ, राजेन्द्र गुप्ता, अशोक महाराज, राजकुमार परिहार, धीरेन्द्र पाल, हरीमोहन पटेल के लिए रोहित राठौर आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment