कोंच-उरई । अपर जिला सहकारी अधिकारी डीके शुक्ला ने कहा कि बैंक सभी की है जिसमें समिति कृषकों के सहयोग के लिये है। बैंक अधिकारियों कर्मचारियों का सहयोग लें और उनका सहयोग करें। यह बात उन्होंने कैलिया सहकारी समिति के बार्षिक अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कही।

कैलिया कृषक सेवा समिति लिमिटेड कैलिया का वार्षिक अधिवेशन संपन्न हुआ जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अपर जिला सहकारी अधिकारी डीके शुक्ला मौजूद रहे, अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष केके चौधरी ने की जबकि बिशिष्टï अतिथियों की श्रृंखला में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलराम तिवारी, सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता मंचस्थ रहे। आयोजन का संचालन पत्रकार ओमप्रकाश उदैनिया ने किया। समिति के वरिष्ठ लिपिक अवधकिशोर शर्मा, सतीश दूरवार, मानसिंह वर्मा, सोमवीर सिंह गुर्जर, रामकृपाल सिंह गुर्जर, राहुलसिंह गुर्जर, मुकेशकुमार रायकवार, भगवानदास, राजपाल आदि ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। समिति के सचिव अमित यादव ने वार्षिक आय व्यय का ब्यौरा अधिवेशन के मध्य प्रस्तुत किया। अधिवेशन में लगभग दो दर्जन से अधिक गावों के किसानों को संबोधित करते हुये पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बलराम तिवारी कहा कि क्षेत्र के किसान बहुत ही ईमानदार और कर्मठ हैं यही बजह है कि समिति हमेशा प्रदेश में अव्वल रही है। बैंक आर्थिक दृष्टि से और भी संपन्न हो इसके लिये समिति के उच्चस्थ अधिकारियों को कुछ कदम उठाने होंगे। बैंक की खाली पड़ी भूमि पर दुकानों का निर्माण कराया जाये जिससे समिति और अधिक मजबूत हो। स्थानीय कर्मचारी और अन्य स्टाफ किसानों के साथ अच्छा मधुर व्यवहार करें जिससे बैंक की ओर किसानों का रुझान बढे। पूर्व अध्यक्ष ब्रजमोहन गुप्ता, रामशरण खरे आदि ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर वीपी सिंह, ब्रजभूषण सिंह गुर्जर, महेन्द्रपाल सिंह गुर्जर, रामेन्द्रसिंह गुर्जर, अटलविहारी द्विवेदी, रामरतन दोहरे, अवधेश कटारे, रामबाबू उदैनिया, मेवालाल दोहरे, अध्यक्ष सहकारी संघ कैलिया ठाकुरदास निरंजन बाबूजी, कल्याणसिंह कौरव, मुनीम कौरव, बबलू पटेल, आत्मादास पुजारी, लक्ष्मणकिशोर उदैनिया, अमरसिंह यादव, थानसिंह परिहार सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। आभार समिति के सचिव अमित यादव ने जताया।

 

Leave a comment