कोंच-उरई । कोतवाली पुलिस ने एक महिला को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एसआई राजीवकांत और महिला सिपाही कुसुमलता तिवारी ने महंतनगर तिराहे पर छापा मार कर एक महिला को शराब बेचते गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पांच लिटर कच्ची शराब बरामद हुई है। महिला का नाम बगिया पत्नी जगतसिंह निवासी घुसिया डेरा बताया गया है। संबंधित धाराओं में महिला के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Leave a comment