
उरई । जिले में कई गाँव रोड का रोना रोने को मजबूर हैं जो कि विकास के दावों को आइना दिखाने वाली हकीकत है । कोंच क्षेत्र में ऐसा ही दुखड़ा सामने आया है ।
मामला है घमूरी से बोहरा होते हुए बरोदाकला रोड कभी बना था लेकिन आज उसके कोई अवशेष तक नजर नहीं आते । बलराम सोनी कहते हैं कि यह रोड इतनी कंडम हो चुकी है कि इस पर वाहन तो क्या पैदल तक चलना मुश्किल है । फिर भी इसके पुनर्निर्माण के लिए कोई जुंबिश जन प्रतिनिधियों और प्रशासन में नजर नहीं आ रही है । इस पर वे निराशा प्रकट करते हैं । उनकी पीड़ा तब और गहरी हो जाती है जब उन्हे याद आ जाता है कि कई और रोड कई बार बन चुके है लेकिन अकेले इसी रोड का नंबर नहीं आ रहा । उन्ही की तरह की पीड़ा उक्त पूरे इलाक़े में लोगों की है ।







Leave a comment