
कुठौंद –उरई । भारतीय सवर्ण मोर्चा ने बुधवार को किसानों की समस्याओं को देखते हुए बैठक करके विभिन्न मुद्दों पर ब्लाक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रवण कुमार दुबे ने की । बैठक में संगठन के विस्तार के लिए पदों पर नियुक्तियां कर जिम्मेदारी सौंपी गई ।
ज्ञापन में हर ग्राम पंचायत में गौशाला खोली जाए और रखरखाव की भी व्यवस्था की जाए, बिजली कटौती खत्म हो, उच्च क्वालिटी के खाद व बीज की समय पर व्यवस्था, किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने की व्यवस्था का सरलीकरण, बैंकों से किसानों को सहूलियत दिलाना , किसानों का टोल टैक्स माफ करने , 60 वर्ष के बाद किसानों को पेंशन की व्यवस्था , किसानों की सहूलियत के लिए डीजल पर अनुदान , पलेवा के लिए समय पर नहरों में पानी आदि मांगे की गयीं ।
इस मौके पर राष्ट्रीयअध्यक्ष अंजनी दुबे, कौशल किशोर पांडेय, अजय दीक्षित प्रदेश अध्यक्ष,परशुराम द्विवेदी ,अंशुमान सिंह, स्वदेश शुक्ला, विनय तिवारी, अभिषेक दीक्षित, सौरभ पांडेय,पुरुषोत्तमदास, राजू चतुर्वेदी,पंकज अवस्थी,पवन शर्मा, नीतू सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, सचिन पाठक, उम्मेद सिंह, रघुराज सिंह, अमित, दीपू मिश्रा, नीरज गुप्ता,गुड्डू, सचिन पाठक, विपिन दीक्षित, राजू प्रधान, मोहित, किसमान पाल, लल्लूराम पाल, जीतू शुक्ला, शेखर अवस्थी, अवधेश सिंह, भगवान दुबे,रामू प्रधान आदि लोग मौजूद रहे ।







Leave a comment