कोंच-उरई । झांसी कानपुर नेशनल हाई वे पर चेकिंग के दौरान एसडीएम कोंच गुलाब सिंह ने गिट्टी लदा एक ट्रक नं. यूपी 93 बीटी 6151 पकड़ कर एट थाने में सीज करा दिया है तथा एआरटीओ और खनन विभाग को सूचित कर दिया है। एसडीएम ने बताया है कि उक्त ट्रक पर निर्धारित भार से कई गुना अधिक भार लदा था, इसके अलावा उसके पास एमएम-11 भी नहीं था जिसके चलते उसे सीज किया गया है। उनका कहना है कि उनके इलाके में अबैध खनन और ओवरलोडिंग कतई नहीं होने दी जायेगी।

Leave a comment