कोंच-उरई । मिलावटी शराब बिक्री की लगभग रोज आ रहीं शिकायतों के मद्देनजर एसडीएम की शराब ठेकों पर लगातार छापेमारी जारी है। शुक्रवार को सुबह एसडीएम ने एट थाना क्षेत्र के ग्राम सतोह स्थित देसी शराब ठेके पर छापा मारा और वहां से शराब के कुछ क्वार्टर उठाये हैं। उन्होंने ठेके पर मिलीवटी शराब बेचे जाने की आशंका जताई है। एसडीएम की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम भी सतोह पहुंच गई थी और उसने भी कुछ क्वार्टर सैपलिंग के लिये लिये हैं। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि नमूने लिये गये हैं जिनका परीक्षण कराया जा रहा है, अगर शराब में मिलावट पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।
एसडीएम कोंच गुलाब सिंह को लगातार इस तरह की सूचनायें मिल रहीं हैं कि अमुक ठेके पर मिलावटी शराब बेची जा रहीं हैं। ऐसी ही एक सूचना पर शुक्रवार की सुबह उन्होंने एट थाना क्षेत्र के ग्राम सतोह स्थित देसी शराब ठेके पर छापा मारा जहां सेल्समैन मौजूद था। एसडीएम ने वहां से कुछ क्वार्टर उठाये हैं और आबकारी विभाग को दुकान का निरीक्षण करने के निर्देश दिये हैं। एसडीएम के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम भी सतोह ठेके पर पहुंच गई थी और उसने भी कुछ क्वार्टर वहां से लिये हैं। आबकारी निरीक्षक का कहना है कि वह शराब का परीक्षण करा रहे हैं, यदि मिलावट पाई जाती है तो ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। एसडीएम गुलाब सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान शराब में मिलावट होने की आशंका जताई है।
इंसेट में-
25 क्वार्टर सहित एक गिरफ्तार
कोंच। कैलिया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से शराब के 25 क्वार्टर बरामद किये हैं। जानकारी के मुताबिक कैलिया थाने के दरोगा नरेशपाल शुक्रवार को पीपरी चौराहे के पास गश्त पर थे तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को रोक कर उन्होंने जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से मध्यप्रदेश निर्मित शराब के 25 क्वार्टर बरामद हुये। पकड़े गये व्यक्ति का नाम राजेन्द्र पुत्र महेन्द्र निवासी ग्राम पहाडग़ांव बताया गया है। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया है।







Leave a comment