जालौन-उरई । नारी सशक्तिकरण पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पहाड़पुरा, कुसमरा, दमा आदि गांवों में महिलाओं को जागरूक करने का कार्यक्रम चलाया गया ।
ग्राम पंचायत पहाड़पुरा में ग्राम प्रधान महेन्द्र सिंह, सचिव देवीशरण सोनी , आंगनबाड़ी अर्चना देवी, शान्ति देवी तथा प्राइमरी पाठशाला की प्रधानाध्यापिका हेमलता वर्मा की उपस्थिति में गांव की महिलाओं ने जागरूकता बैठक में भाग लिया। सचिव देवीशरण ने इस दौरान कहा कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी महिलाओं को होनी चाहिए तथा उन्हे अपने हक की लड़ाई लड़नी चाहिए । इस मौके पर ग्राम पंचायत कुसमरा में सचिव मनीष निरंजन तथा प्रधान धीरेंद्र वर्मा ने महिलाओं को उनके अधिकार की जानकारी दी वही ग्राम पंचायत दमा में ग्राम प्रधान भूपेंद्र सिंह तथा सचिव कुलदीप वर्मा द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर महिलाओं को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी । इस मौके पर सोनू सिंह, किरन, अर्चना, बबली, रीना देवी, सुषमा, मनीषा देवी, राजकुमारी, हेमलता, पुष्पा, रानी देवी समेत तमाम महिलाएं उपस्थित थी।







Leave a comment