कोंच-उरई । एसडीओ विद्युत कोंच विमलकुमार ने बिजली चोरी करने का आरोप लगाते हुये छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। कोतवाली में तहरीर देकर उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान छोटेलाल, मथुराप्रसाद, रघुनाथ, सेवारानी, अजब गोखलेनगर, मुकेशकुमार रामगंज कोंच कटिया डाल कर बिजली का उपभोग कर रहे थे। पुलिस ने विद्युत अधिनियम की धारा 135 में मामला पंजीकृत कर लिया है।







Leave a comment