
कोंच-उरई । विकास खंड कोंच के परिषदीय स्कूल पिंडारी में नारी शक्तिकरण को लेकर आहूत बैठक में एडीओ नरेश दुवे तथा सीडीपीओ वंदना वर्मा ने केन्द्र सरकार द्वारा नारियों के स्वाभिमान और सम्मान के लिये संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताते हुये कहा कि इन योजनाओं का लाभ महिलाओं को मिल रहा है, महिलाओं की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। उज्ज्वला योजना, आवास तथा स्वच्छ भारत अभियान के तहत सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी अवगत कराया गया। महिला उत्पीडऩ से निपटने के लिये 181 वुमेन हेल्पलाइन का उपयोग करने के लिये महिलाओं से आग्रह किया गया। सरकारी योजनाओं का लाभ सभी महिलाओं तक पहुंचाने के लिये नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान शुरू किया गया है जो 20 दिसंबर तक जारी रहेगा। इसमें मुख्य रूप से शिक्षा, स्वरोजगार, स्वास्थ्य एवं पोषण, स्वच्छता तथा सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण बिषयों पर काम होना है। एंटी रोमियो स्क्वैड, बारह साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ होने बाले यौन अपराधों पर कड़े दंड का प्रावधान आदि के बाबत बताया। इस दौरान महावीरशरण गुप्ता मौजूद रहे।







Leave a comment