
कोंच-उरई । खाद्य निरीक्षक कोंच राहुल शर्मा ने जिलाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को कस्बे की आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें साफ सफाई रखने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने यह भी कहा कि नकली और मिलावटी सामान कतई न बेचें वरना कार्यवाही की जायेगी।
मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर के आदेश पर खाद्य निरीक्षक ने मिठाई, किराना और अन्य खाद्य सामग्री बेचने बाली तकरीबन आधा दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में हालांकि उन्होंने खाद्य वस्तुओं के नमूने तो नहीं भरे लेकिन दुकानदारों को आगाह किया कि गलत काम बिल्कुल भी न करें, मिलावटखोरी से बचें और नकली सामान न बेचें।







Leave a comment