* वार्ड नं 11 में हुई स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक

कोंच-उरई । पालिकाध्यक्षा कोंच डॉ. सरिता वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को पूरे देश में स्वच्छ भारत मिशन का शुभारंभ किया गया था जिसमें उन्होंने स्वच्छ और सुंदर भारत की परिकल्पना की थी। उनके इस मिशन में देश के प्रत्येक नागरिक को आहुति देने की जरूरत है क्योंकि हर नागरिक की सहभागिता के बिना प्रधानमंत्री के सपने को साकार नहीं किया जा सकता है। यह बात उन्होंने वार्ड नं. 11 जवाहर नगर में आयोजित स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।

पालिकाध्यक्षा ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत संपूर्ण वार्ड पूरी तरह साफ रहना चाहिए। वार्ड में प्रत्येक घर के कूडे का संग्रहण घर के ही अंदर हो तथा घर घर कूड़ा गाड़ी जाए जो घरों के कूड़े को एकत्रित करें। उन्होंने पालिका कर्मचारियों को भी निर्देश दिए कि वार्ड में सड़क, नाली, गली की भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए तथा वार्ड वासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने अपने वार्ड में अवस्थित स्कूल कॉलेज व अन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता के प्रति सहयोग हेतु प्रोत्साहन बैठकें करें। स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने बाले वार्ड का मूल्यांकन स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति करेगी, तत्पश्चात् स्वच्छता में श्रेष्ठ चयनित वार्ड को राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। इस दौरान ईओ बुद्घिप्रकाश, सभासद सितारा बेगम, छोटू टाईगर, सेनेट्री इंस्पेक्टर अभय यादव, संगीता पटेल, कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुदयाल गौतम, रामबाबू वर्मा, श्रीप्रकाश, करन वर्मा, मानकुंवर देवी, कमलेश देवी, रामवती देवी, रानी देवी, आफताब अहमद, नईम अहमद, सज्जो बानो, मिथलेश देवी, सुमन देवी, जय प्रकाश, कल्लू वर्मा, सुनीता देवी, गीता वर्मा, शशि देवी, इरफान खान, बाबू वर्मा, मुकेश नामदेव, बबलू मंसूरी, शकील बाबा आदि लोग मौजूद रहे।

 

Leave a comment