कालपी-उरई । स्थानीय अधिवक्ता एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर गहमागहमी बढ़ गई है। गुरुवार को  पहले दिन विभिन्न पदों पर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किये गए ।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह जादौन तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव के समक्ष अध्यक्ष पद के लिए दिनेश बाबू श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर इनायत अली हाशमी, महामंत्री पद पर रमेशचंद्र अहिरवार, वरिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर राधा मोहन श्रीवास्तव व हरिश्चन्द्र कुलश्रेष्ठ तथा कनिष्ठ कार्यकारणी सदस्य पद पर राम कुमार एडवोकेट ने नामांकन पत्र भरे । निर्वाचन अधिकारी जयवीर सिंह यादव ने बताया कि एसोसिएशन की मतदाता सूची में 120 अधिवक्ताओं को शामिल किया गया है। 6 व 7 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामांकन पत्रों की जांच 10 तारीख को तथा 11 व 12 दिसंबर को नामांकन पत्र वापिस लिए जायेगे जबकि 22 दिसम्बर को मतदान होगा । इसके बाद मतगणना कर उसी दिन परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे। नामांकन को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं । उन्होंने बताया कि चुनाव निष्पक्ष एवं शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है।

Leave a comment