
कालपी-उरई । बाबरी मस्जिद की शहादत की 26 वीं बरसी पर स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रंजो गम का इजहार किया। मुफ़्ती-ए-शहर एवं इस्लामिक विद्वान मौलाना अशफाक अहमद बरकाती के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर उसी स्थान पर दोबारा मस्जिद का निर्माण कराने की मांग की है।
गुरुवार की दोपहर नवीन तहसील भवन में दरगाह खानकाह मोहम्मदिया कमेटी के अध्यक्ष ,शौकत खान, कल्लू खान, सल्लू बरकाती समेत दर्जनभर नागरिकों ने तहसीलदार सालिकराम को ज्ञापन सौंपते हुए अवगत कराया कि 6 दिसंबर को काला दिवस मनाते हुए हम सभी लोग बाबरी मस्जिद की शहादत का गम का इजहार करने के लिए आए हुए हैं । उन्होंने कहा कि इस अवसर पर हम सभी महामहिम राष्ट्रपति भारत सरकार से मांग करते हैं कि बाबरी मस्जिद की उसी स्थान पर फिर से तामीर कराई जाये । इस अवसर पर उन्होने संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर को भी उनकी निर्वाण तिथि के मद्देनजर याद कर श्रद्धासुमन अर्पित किए ।







Leave a comment