कोंच- उरई । इप्टा कोंच इकाई आगामी लोकसभा चुनाव में जनता को जागरूक करने के लिये शॉर्ट मूवी तैयार कर रही है। इस मूवी का उद्देश्य जनता को यह समझाना है कि चुनाव के वक्त तमाम तरह के नेता तमाम तरह के वायदे लेकर उनके सामने आएंगे और वोट लूटने की कोशिश करेंगे लेकिन जनता को समझदारी से काम लेकर अपने कीमती वोट से ऐसे नेता का चुनाव करना है जो उनकी समस्याओं को समझे और उनका निराकरण कराने की क्षमता रखता हो।

नगर के औद्योगिक आस्थान में इप्टा के रंगकर्मियों के साथ एमएमसी फिल्म प्रोडक्संस की शॉर्ट मूवी ‘जनता पागल हो गई हैÓ की शूटिंग की गई। डायरेक्टर रोहित गुप्ता ने बताया कि यह फिल्म 17 दिसंबर को खजुराहो में आयोजित बुंदेलखंड फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जाएगी। फिल्म में स्थानीय कलाकार अपनी अभिनय कला का जौहर दिखा रहे हैं। इस फिल्म में दिखाया गया है कि चुनाव के वक्त विभिन्न दलों के हरफनमौला नेता किस प्रकार भोली भाली जनता को बेवकूफ बनाते हैं और उनके वोट हथिया लेते हैं। डायरेक्टर ने बताया कि उक्त फिल्म में समाज में व्याप्त कुरीतियों जैसे गंभीर विषयों के साथ साथ हास्य एवं मनोरंजन से भरपूर शॉट लिए गए हैं। हमारे समाज में चुनाव के समय नेता घर घर जाकर झूठे वायदे कर जनता से वोट लेते हैं और बाद में जनता खुद को ठगा महसूस करती है। फिल्म का मकसद आने बाले 2019 के लोकसभा चुनाव में भोली भाली जनता नेताओं की बातों में न आकर अपने विवेक से मतदान करे। शूटिंग के दौरान निर्देशक डॉ. मोहम्मद नईम बॉबी, ट्रिंकल राठौर, राज, आदर्श, सायना, शिवम, बर्षा, प्रिया, अमन अग्रवाल, आशीष सोनी, अंकुल राठौर, निहाल, अमन, अंकित, मोहम्मद मुस्तकीन आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a comment