* आठ माह पहले ही हुई थी शादी, ससुरालियों के मुताबिक मानसिक रूप से बीमार थी
कोंच-उरई । नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढेरा में रविवार की सुबह कुंये में छलांग लगा कर अपनी जान दे दी। अपनी ननद के साथ वह शौच क्रिया के लिये गई थी और लौटते वक्त उसने यह कदम उठाया। आठ माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। ससुरालियों के मुताबिक मृतका मानसिक रूप से बीमार रहती थी जिसके चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
जानकारी के मुताबिक नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढेरा निवासी रागिनी (20) पत्नी प्रकाश बरार रविवार की सुबह तकरीबन नौ बजे अपनी ननद बारह बर्षीय रश्मि के साथ शौचक्रिया के लिये गांव से बाहर गई थी। वहां से लौटते समय रास्ते में पडऩे बाले कुंये में अचानक ही रागिनी ने छलांग लगा दी। यह देख कर ननद भौंचक रह गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन कर आसपास के लोग इकट्ठा हो गये और उसे निकालने में जुट गये लेकिन तब तक रागिनी दम तोड़ चुकी थी। सूचना पर नायब तहसीलदार राकेश राजपूत मौके पर पहुंच गये थे। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। ससुरालियों के मुताबिक रागिनी मानसिक रूप से बीमार थी और अवसाद में उसने यह कदम उठा लिया। रागिनी की शादी आठ माह पहले ही अप्रैल 2018 में हुई थी। उसका मायका कैलिया थाना क्षेत्र के ग्राम देवगांव में है। मौत की खबर सुन कर मायके बाले भी आ गये थे।







Leave a comment