* विधायक और पालिकाध्यक्षा ने किया सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण
कोंच-उरई । विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा है कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन के तहत हर घर को शौचालय युक्त बनाने के लिये वृहद् स्तर पर काम किया जा रहा है जिसके परिणाम भी आने शुरू हो गये हैं। अधिकांश लोग खुले में शौच जाने से परहेज करने लगे हैं। निकाय क्षेत्र में पालिका द्वारा बनवाये जाने बाले सार्वजनिक शौचालयों का उपयोग भी होना चाहिये और उनका बेहतर रखरखाव भी, नियमित रूप से इनकी साफ सफाई की व्यवस्था पर भ्ज्ञी बिशेष ध्यान दिये जाने की जरूरत है। यह बात उन्होंने रविवार को मोहल्ला जवाहर नगर के कंजरबाबा इलाके में पालिका द्वारा बनवाये गये सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण करते हुये कही।
पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता एवं विधायक मूलचंद्र निरंजन के मुख्य आतिथ्य में संजोये गये लोकार्पण कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष नेे कहा कि नगर के सभी पच्चीस वार्डों को ओडीएफ घोषित किया जा चुका है जिसके तहत खुले में शौच को दंडनीय अपराध माना गया है अत: इससे बचें और शौचालयों का प्रयोग करें। सार्वजनिक शौचालय का निर्माण इसी लिये करवाया गया है कि जिनके घरों में शौचालय नहीं हैं वे इसका इस्तेमाल करें। इससे पूर्व विधायक और पालिकाध्यक्षा ने शौचालय का लोकार्पण वैदिक रीति से मंत्रोच्चार के बीच फीता काट कर किया। इस दौरान ठेकेदार श्रीगोविंद खरे, अरविंद भाटी, नीरज खरे, सभासद रविकांत कुशवाहा, बादामसिंह कुशवाहा, अनिल पटैरया, ईओ बुद्घिप्रकाश, अमित यादव, महावीर यादव, धर्मेन्द्र यादव, दंगलसिंह यादव, अरविंद खटिक, सुशील रजक, सुल्तान राईन, शकील मकरानी, बालकृष्ण वर्मा, हरगोविंद राठौर, विनय पांड़ोरी, प्रधान संजय, नरेन्द्र राठौर, नारायण फुलैला आदि मौजूद रहे।







Leave a comment