कोंच-उरई । पुरानी रंजिश को लेकर चार लोगों ने मिल कर एक युवक की जबर्दस्त पिटाई कर दी जिससे उसे काफी चोटें आईं हैं। विपेन्द्रकुमार पुत्र बलवानसिंह राठौर निवासी ग्राम अटा ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही रोहित, प्रह्लाद, बलवीर व दौलत पुत्रगण माखन परिहार ने एक राय होकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने एनसीआर में मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a comment