कोंच-उरई । कस्बे में एक आपे चालक की पिटाई और जान से मारने की धमकी देने बाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र व्यास पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम तूमरा कोंच में ऑटो चलाता है। उसने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार को वह सवारी लेकर जा रहा था तभी स्कूल बस को साइड देने के चक्कर में मोहित यादव का चार पहिया वाहन उसकी आपे में टच हो गया। इतनी सी बात को लेकर मोहित व एक अन्य ने उसे बुरी तरह मारपीट दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गये। पुलिस ने आईपीसी की धारा 323, 504, 506 में मामला दर्ज कर लिया। एसआई सत्येन्द्रकुमार द्विवेदी ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया और उसका चालान कर दिया।







Leave a comment