उरई। कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र शुक्ला ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि सोमवार को सबेरे 11 बजे शहीद भवन स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सेवादल का कार्यकर्ता सम्मेलन आहूत किया गया है जिसमें सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ प्रमोद पाण्डेय उपस्थित हो कर संबोधित करेंगे ।
धीरेन्द्र शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम के मुताबिक 10 दिसंबर को शहीद भवन से प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में सुबह साढ़े 10 बजे से मार्च निकाला जायेगा जो माहिल तालाब , मैनरोड , बज़रिया होते हुए वापिस कांग्रेस कार्यालय में आ कर सभा में परिवर्तित हो जायेगा ।
सभा को कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ प्रमोद पाण्डेय के अलावा पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी , पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी , कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर और शहर अध्यक्ष डॉ रेहान सिद्दीकी भी संबोधित करेंगे ।







Leave a comment