कालपी-उरई । नगर में घर-घर बिजली पहुंचाने के उद्देश्य से बिजली विभाग के द्वारा उपेक्षित बस्तियों में विद्युतीकरण के लिए प्राक्लन तैयार कराया गया है ।  जीर्ण-शीर्ण 55 खंभों को नये खम्भो में बदलने की कवायद तेज कर दी है। यह जानकारी उपखंड अधिकारी कालपी अभिषेक सचान ने दी है।

उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता ए.के गुप्ता के निर्देशन में बीते महीने नवंबर के बकायेदारों के 280 संयोजन विच्छेदित कर दिये हैं । इस दौरान कटिया से बिजली जलाते हुये 19 लोगों के खिलाफ थाने में बिजली चोरी का मुकदमा कायम कराया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत जनपद में 80 हजार के ऊपर कनेक्शन वितरित किये गये हैं जबकि समूचे उपखंड क्षेत्र में 11 हजार से अधिक नये संयोजन योजना के तहत प्रदान कराये गये है। उन्होंने कहा कि शहरीय क्षेंत्र में विद्युत लाइन लॉस करने  के लिए एक नवंबर से 31 दिसंबर 2018 तक राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक 27 से 28 प्रतिशत लाइन लॉस था। अब 15 प्रतिशत तक विद्युत लाइन लॉस कराया जायेगा।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि खुले में या जमीन के नीचे जहाँ-जहाँ विद्युत ट्रांसफार्मर लगे हैं उनका सर्वे कराया जा रहा है तथा बैरिकेटिंग के अंदर ऊंचाई के स्थानो में सभी ट्रांसफार्मर स्थापित कराये जायेगे।

Leave a comment