उरई । भारतीय मानवाधिकार संरक्षण संघ के पदाधिकारियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा । इसमें सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा सेवायें उपलब्ध न कराये जाने से लोगों के बेमौत मारे जाने की ओर ध्यानाकर्षित कराते हुए सरकारी डाक्टरों द्वारा संचालित नर्सिंग होम बंद कराने की माँग की ।

विस्तृत ज्ञापन में खनन सम्पदा के अवैध दोहन , शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली आदि की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान दिलाया गया है । ज्ञापन देने गए प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व बुंदेलखंड अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी ने किया । इसके अलावा जिलाध्यक्ष विवेक कुशवाहा , रिशेंद्र द्विवेदी , शिवम याज्ञिक , विनीत द्विवेदी , मोनू कुशवाहा , महेश कुशवाहा , शिव सिंह कुशवाहा , मोहन सिंह कुशवाहा , अभिषेक पटेल , सागर सिंह , राज कुमार कुशवाहा , मयंक पटेल , हरीशंकर कुशवाहा, मंगल सिंह कुशवाहा , करन सिंह और रवीकान्त त्यागी आदि भी थे ।

Leave a comment