
उरई । राफेल लड़ाकू विमान सौदे में हुए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता जगह जगह सड़कों पर उतरेंगे । यह ऐलान सोमवार को रामनगर में शहीद भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ प्रमोद पाण्डेय ने किया । सभा की अध्यक्षता जिला सेवादल अध्यक्ष धीरेन्द्र चौधरी ने की । संचालन डॉ रेहान सिद्दीकी ने किया ।
प्रमोद पाण्डेय ने कहा कि सरकार राफेल सौदा घोटाले पर पर्दा डालने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है । लेकिन कांग्रेस उसकी कुचेष्टाओं को कामयाब नहीं होने देगी । उन्होने कहा कि अगुस्ता हेलिकॉप्टर का सौदा 2013 में ही मनमोहन सरकार रद्द कर चुकी थी लेकिन कांग्रेस को बदनाम करने के लिए इस नाम पर गड़े मुर्दे उखाड़े जा रहे हैं । उन्होने कहा कि मिशेल को राज्यों के विधानसभा चुनाव की हवा पलटने के लिए एन मौके पर नाटकीय ढंग से प्रत्यर्पण कर लाया गया लेकिन भाजपा को इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा ।
पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी , पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी , सेवादल के राष्ट्रीय संगठक विजय सिंह कुशवाहा , कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर , बुजुर्ग नेता सत्यपाल शर्मा , प्रमोद रिछारिया , छाया पालीवाल ,शशि चौहान , राजीव नारायण मिश्रा , गया प्रसाद दादी , संतराम वर्मा , अंजनी पाठक ,प्रीति पाण्डेय , प्रमोद राजपूत ,अनुज मिश्रा , रामप्रकाश द्विवेदी , राहुल रिछारिया , हेमंत कुलश्रेष्ठ , आशीष चतुर्वेदी ,हिमांशु समाधिया , सुरेन्द्र सरसेला , करन सिंह , नरेंद्र सिंह चौधरी , गीतेश त्रिपाठी और अरविंद सेंगर के अलावा वरिष्ठ नेता आमीन खान ने भी संबोधित किया । इसके पहले कांग्रेसियों ने शहीद भवन से घंटाघर तक मार्च निकाला जिसमें सारे प्रमुख पार्टी नेता वावर्दी शामिल हुए ।







Leave a comment