
कालपी –उरई । जोल्हूपुर हाइवे मोड चौराहे में बेकाबू ट्रको की भीषण टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों वाहनों के चालकों गम्भीर रूप से घायल हो गये।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोल्हूपुर मोडचौराहे पर सोमवार की भोर एक ट्रक कदौरा की ओर से मौरंग लोड कर तीव्र गति से आ रहा था । जैसे ही ट्रक जोल्हू्पुर मोड़ चौराहे पर पहुंचा , चालक की लापरवाही से विपरीत दिशा से ईटा लादकर झांसी जा रहे ट्रक में जोरदारी से टकरा गया । नतीजतन ईटा लदा ट्रक हाइवे पर पलट गया जिससे पूरे हाइवे पर ईट फैल गई और हाइवे जाम हो गया । घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के दरोगा मंसूर अन्सारी घटनास्थल पर पहुचे और दोनो ट्रको के चालक व खलासी ऋषि पुत्र विनोद कुमार (19 वर्ष) कांगरा कुरा मैनपुरी व विपिन पुत्र जितेन्द्र (25 वर्ष ) नगला बाग करहल मैनपुरी और राजू पुत्र शिवराम सिह ( 27 वर्ष )सैफई इटावा व अनुराग पुत्र सुनहरीलाल (25 वर्ष ) धरवर जसवंत नगर को ट्रकोंसे बाहर निकलवाया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र पहुचाया गया। पुलिस ने क्रेन की सहायता से पलटे हुये ट्रक को हाइवे से हटवाया तब यातायात सामान्य हुआ ।







Leave a comment