लखनऊ । बुन्देलखण्ड सांस्कृतिक एवं सामाजिक सहयोग परिषद (सहयोग) की कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सफलता पूर्वक सम्पन्न हुयी । 31 वर्ष पूर्व बने संविधान में आवश्यकतानुसार संशोधन बहुत ही आवश्यक हो गया था । संविधानिक प्रक्रिया अपनाते हुये कार्यकारणी द्वारा बिंदुबार संशोधन पास किये गये । अब सभी प्रस्ताव आम सभा मे प्रेषित किये जायेंगे। उसी के बाद सभी प्रस्ताव पारित माने जायेगे। इसके बाद ही सहयोग अपने कार्यो को सफलतापूर्वक एवँ तीव्र गति से सम्पादित कर सकेगी। लखनऊ में रहने वाले  बुन्देलखण्ड वासियों से  बैठक में आग्रह किया गया कि जो लोग  इसके सदस्य नही बने है वे सदस्य बनकर अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें ।

Leave a comment