माधौगढ़ –उरई । नगर के रामेश्वरम मन्दिर के पास एक 28 बर्षीय युवती दीपा शर्मा पत्नी गौरव शर्मा ने कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्म हत्या कर ली। मृतका की शादी तकरीबन पांच वर्ष पूर्व हुई थी और पति फौज की नौकरी करता है । दोनों के दो वर्ष का एक बच्चा भी है  । मृतका का पति अभी कुछ समय पहले ही छुट्टी आया है । दोनों बीती रात ही किसी शादी समारोह से लौटे थे । ऐसे में आत्महत्या के कारणों का पता नही चल पाया है। पड़ोसियों की माने तो उनके बीच विवाद जैसी भी कोई स्थिति नही थी । फिलहाल मौके पर पुलिस पहुँच कर शव को कब्जे में ले कर मृतका के परिजनों के आने की प्रतीक्षा कर रही है ।

Leave a comment