कोंच-उरई । कोंच, नदीगांव और कैलिया पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चला कर उनका चालान किया और समन शुल्क बसूला। जानकारी के मुताबिक कोतवाली के एसआई राजीवकांत, कमलनारायण सिंह और वीरेन्द्रसिंह ने पंचानन चौराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जिसमें 26 वाहनों के चालान किये गये और 3800 रुपया समन शुल्क बसूला गया। नदीगांव पुलिस के दरोगा नवीनकुमार सिंह ने बाबली मोड़ पर चेकिंग लगा कर 36 वाहनों के चालान किये और 3800 रुपया समन शुल्क बसूला। कैलिया पुलिस के दरोगा रामसनेही वर्मा ने पीपरी तिराहे पर 9 वाहनों के चालान किये और 1100 रुपया समन शुल्क बसूला।







Leave a comment