कोंच-उरई । एसडीएम कोंच गुलाब सिंह ने मंगलवार को तहसील सभागार में लेखपालों की बैठक में ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र में कंबलों का शीघ्र वितरण सुनिश्चित कराने के कड़ेनिर्देश दिये। उन्होंने कहा कि अब सर्दी बढने लगी है और गरीबों तथा बेसहारा लोगों को तत्काल चिन्हित कर उन्हें कंबल उपलब्ध करायें। उन्होंने लकड़ी खरीदने और अलाव लगवाने के भी निर्देश दिये।

मंगलवार को एसडीएम गुलाब सिंह की अध्यक्षता और नायब तहसीलदार राकेश राजपूत की मौजूदगी में लेखपालों की कक्षा लगाई गई। एसडीएम ने कहा कि शासन ने तहसील में कंबल भेजे हैं ताकि गरीबों, दिव्यांगों, वृद्घों, बीमारों और खासतौर पर टीवी के मरीजों को ठिठुरती सर्दी से राहत दिलाई जा सके। उन्होंने उन स्थानों को भी चिन्हित करने के लिये कहा जिन पर पहले से अलाव लगते रहे हैं। उन्होंने लकड़ी की खरीद करने और अलाव शुरू कराने के निर्देश दिये। लेखपालों को पहले से दिये गये कार्यों को पूरा करने के लिये तेजी लाने के निर्देश दिये। विरासत के मामलों को ऑनलाइन फीडिंग कराने के लिये अपनी अपनी आईडी ले लेने के लिये एसडीएम ने कहा। इस दौरान प्रेमनारायण मिश्रा, सुरेशचंद्र खरे, नरेन्द्रसिंह, प्रेमकिशोर निरंजन, विकास, प्रमोद पाठक, आरती पटेल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment