
कोंच-उरई । राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डीएमएचपी टीम जालौन द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोंच में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें उरई से आये डॉ. अर्चना विश्वास, डॉ. दिनेशसिंह तथा कोंच सीएचसी प्रभारी डॉ. आरके शुक्ला ने मानसिक रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। कैंप और ओपीडी में सोलह मरीजों की काउंसलिंग की गई और उपचार किया गया। कैंप में उपस्थित लोगों को आईईसी मटेरियल प्रदान किया गया एवं आधा दर्जन स्वास्थ्य कर्मचारियों को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के बारे में जानकारी प्रदान की गई, साथ ही मानसिक रोगों के प्रति जागरूक किया गया। मानसिक रोगों के लक्षणों वाले मरीजों को सोमवार, बुधवार व शुक्रवार के दिन जिला पुरुष चिकित्सालय उरई में भेजने की सलाह दी गई।







Leave a comment