कोंच-उरई । मानवाधिकार दिवस पर विभिन्न संस्थाओं में गोष्ठियां आयोजित कर मानव अधिकारों के बारे में जागरूक किया गया। सूरज ज्ञान महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम व द्वितीय के शिविरों में प्राचार्य वीरेन्द्र वोहरे ने स्वयं सेवकों को अपने अन्य लोगों के आचरण पर ध्यान देकर कुछ सीखने की सलाह दी। आशुतोष मिश्रा ने कहा कि आज का दिन मानव मात्र को प्रकृति प्रदत्त अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। सुरेन्द्र यादव ने मानवधिकारों के इतिहास पर विस्तृत जानकारी दी, कहा कि अपराधी व्यक्तियों के भी मानवाधिकार होते हैं, कोई बिला बजह उन्हें प्रताडि़त नहीं कर सकता है। इस दौरान सुनील मुदगिल, अखिलेश यादव, आशीष, अनिल, सियाराम, रहीस अहमद, अर्चना निरंजन आदि मौजूद रहे। उधर, सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय में एनएसएस के स्वयं सेवकों ने मानवाधिकार दिवस मनाया, प्राचार्य ब्रजेन्द्र सिंह ने बताया कि लोगों को अपने अधिकारों की जानकारी रखनी चाहिए जिससे वह शोषण का शिकार होने से बच सके। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरताज खान ने कहा कि समाज में जागरूकता लाकर ही अधिकारों के प्रति जागरूक हुआ जा सकता है। इस मौके पर महाविद्यालय के कोऑर्डिनेटर कन्हैया नीखर, अखिलेशप्रताप सिंह, अजय शर्मा, दिनेश, मनोजकुमार आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment