*

कोंच-उरई । पुरानी पेंशन बहाली सहित अन्य शिक्षक समस्याओं को लेकर परिषदीय शिक्षकों ने एक बार फिर सरकार के विरुद्ध मोर्चा खोलने का मन बना लिया है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के कोंच ब्लॉक अध्यक्ष शैलेन्द्र निरंजन बबले ने शिक्षकों की बैठक में कहा कि 12 दिसंबर बुधवार को जिला मुख्यालय पर शिक्षक एकत्रित होंगे और बीएसए कार्यालय के बाहर धरना देंगे।

ब्लॉक कोंच इकाई के मीडिया प्रभारी रुचिर नायक ने बताया है कि संघ की आकस्मिक बैठक सत्यम पैलेस कोंच में संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र निरंजन बबले की अध्यक्ष्ज्ञता एवं मंत्री दिनेश नामदेव के संचालन में संपन्न हुई। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षकों की मांगों और समस्याओं पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है जिससे शिक्षकों में नाराजगी है। पुरानी पेंशन यदि शिक्षक मांग रहे हैं तो यह उनका अधिकार है जिसे शिक्षक लेकर रहेंगे, इसे भीख न समझा जाये। इसके अलावा शिक्षकों को गैर शैक्षणिक दायित्वों से मुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्रसिंह भाटिया के नेतृत्व में सुबह दस बजे बीएसए कार्यालय पर शिक्षक धरना देंगे। उन्होंने सभी प्राथमिक शिक्षकों से आह्वान किया है कि वह 12 दिसंबर को बीएसए कार्यालय पर होने वाले धरने को सफल बनाने के लिये अधिकाधिक संख्या में वहां पहुंचें। बैठक में रामशरण निरंजन, अरविंदकुमार, राजर्षिरंजन गोस्वामी, संजय निरंजन, हर्ष गुप्ता, रामसनेही राजपूत, संगीता यादव आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment