
कोंच-उरई । ग्राम पडऱी के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर सुपोषण, स्वास्थ्य और टीकाकरण को लेकर आसपास के कई गांवों की आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों की बैठक आहूत की गई जिसमें महिलाओं को उनके बच्चों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान देने की जरूरत पर बल दिया गया तथा समय समय पर लगने बाले टीकों के बारे में भी बताया गया।
ग्राम प्रधान राजकिशोर द्वारा बैठक का शुभारंभ किया गया। उन्होंने सुपोषण को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों द्वारा सुझाये जा रहे टिप्स पर महिलाओं का ध्यान आकर्षित किया, कहा कि अगर मातायें जागरूक होंगी तो उनके बच्चों और खुद उनका भी स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आंगनबाड़ी कार्यकत्र्रियों ने कहा कि खान पान अच्छा रखें, भोजन को हमेशा ढक कर रखें। उन्होंने बीएचएनडी से संबंधित जानकारी दी और जागरूक किया गया जिसमें नवजात शिशुओं के टीकाकरण के बारे में बताया गया तथा गर्भवती महिलाओं को कब कौन से टीके लगने हैं, के बारे में बताया गया। शून्य से सात माह के सभी बच्चों के पोषण के बारे में आंगनबाड़ी सीमा सचान ने बताया, कहा कि पोषाहार का किस प्रकार प्रयोग करें और कैसे लड्डू आदि बनाकर बच्चों को खिलाएं। गर्भवती महिलाओं को फल और हरी सब्जी आदि का सेवन करना चाहिए ताकि भारत कुपोषण से मुक्त हो सके। इस दौरान सीमा सचान, पद्मा वर्मा, सीमादेवी निरंजन, आशाबहू आरतीदेवी, प्रधानाध्यापक उदयभानु निरंजन, संध्या निरंजन, सृष्टि गुप्ता आदि मौजूद रहे। उधर, ग्राम भदारी, वरोदा खुर्द, पनयारा, सिमिरिया में भी बैठकों का आयोजन किया गया। बरोदा में आंगनबाड़ी मीरा कुशवाहा, पनयारा में शांतिदेवी मौजूद रहीं।







Leave a comment