कोंच-उरई । उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के तहसील अध्यक्ष रवीन्द्र शुक्ला एवं जिला मंत्री जाहर सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि 12 दिसंबर बुधवार को सुबह 11 बजे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद् के जनपदीय कार्यालय विकास भवन उरई में उप्र राजस्व संग्रह अमीन संघ के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव की उपस्थित में सेवानिवृत्ति एवं कार्यरत संग्रह अमीनों की एक अति आवश्यक बैठक आहूत की जाएगी। तहसील अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में बैठक में पहुंचने का आह्वान किया है।







Leave a comment