कोंच-उरई । 9 दिसंबर को नदीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बुढेरा में कुंये में कूद कर जान देने बाली रागिनी के पिता ने बेटी की मौत को हत्या बताते हुये थाने में प्रार्थना पत्र दिया है। पुलिस ने फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की है, वह मामले की जांच की बात कह रही है।
9 दिसंबर को बुढेरा निवासी राजेन्द्र की बीस बर्षीया पत्नी रागिनी ने कुंये में छलांग लगा कर जान दे दी थी। प्रथम दृष्टï्या मामला आत्महत्या का ही लग रहा है लेकिन मंगलवार को रागिनी के पिता प्रकाश पुत्र शंकर निवासी देवगांव ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि उसने 29 अप्रैल 2018 को बेटी रागिनी की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार की थी और हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन रागिनी के ससुरालीजन उक्त दहेज से संतुष्टï नहीं थे तथा मोटरसाइकिल की मांग को लेकर उसकी बेटी को प्रताडि़त करते रहते थे। प्रकाश का आरोप है कि मांग पूरी नहीं हो पाने के कारण रागिनी के पति राजेन्द्र, ससुर रमेश, सास बरहल बाली, जेठ दीपू, जेठानी मिथला तथा ननद रश्मि ने रागिनी की बुरी तरह मारपीट कर हत्या कर दी और लाश कुंये में फेंक दी। उसने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही करने की मांग की है। इंसपेक्टर नदीगांव ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।







Leave a comment