उरई । आटा थानाध्यक्ष ने वध के लिए ट्रक कंटेनर में लाद कर ले जाये जा रहे 27 बैल छुड़ा लिए । सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान इस कार्रवाई में गोकश गिरोह से जुड़े 3 लोग दबोच लिए गए । इनके कब्जे से 2 तमंचे और कारतूस बरामद किए गए ।
थानाध्यक्ष आनंद कुमार सिंह ने आरोपितों के नाम इश्तिखार अली निवासी जनपद वाराणसी , पप्पू उर्फ कमाल निवासी फैजाबाद और जमाल निवासी जनपद औरैया बताये हैं । उनके मुताबिक आरोपितों ने स्वीकार किया है कि वे छुड़ाए गए बैलों को काटने के लिए उन्नाव ले जा रहे थे ।







Leave a comment