कोंच-उरई । शासन के निर्देश पर आयुर्वेदिक चिकित्सालय कोंच द्वारा बुधवार को कस्बे के मोहल्ला गोखलेनगर स्थित ब्राह्मïण महासभा परिसर में आयुष कैंप लगाया गया जिसमें चिकित्सकों ने 105 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा और उन्हें नि:शुल्क दवायें भी उपलब्ध कराईं।

आयुष आपके द्वार की अवधारणा के तहत आयुर्वेदिक विभाग नगर व ग्रामीण अंचलों में जगह जगह शिविरों का आयोजन करता है। इसी क्रम में बुधवार को ब्राह्मïण महासभा परिसर में कैंप का आयोजन किया गया। कोंच चिकित्सालय के प्रभारी डॉ. जितेन्द्र वर्मा ने भगवान धन्वंतरि का पूजन कर शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न रोगों से ग्रस्त 105 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें मुफ्त दवायें देने के साथ साथ खान पान उचित रखने की भी सलाह दी गई। फार्मासिस्ट अवधेश दीक्षित, रामकुमार वर्मा, अर्जुनसिंह राजपूत आदि सहयोग कर रहे थे। इस दौरान आनंद द्विवेदी, भाजपा अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, राघवेन्द्र तिवारी, सीताराम नगरिया, चंद्रप्रकाश रिछारिया, अशोक खरे, मनीष नगरिया, श्यामविहारी तीते आदि मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Recent posts