कोंच-उरई । मंगलवार को पांच राज्यों में आये विधानसभा चुनाव परिणामों ने भाजपाइयों की बोलती बंद कर दी है। बुधवार को तय कार्यक्रम के मुताबिक मोहल्ला जयप्रकाश नगर में कमल संदेश यात्रा तो निकाली गई लेकिन यात्रा की तस्वीर पिछले दिनों के मुकाबले बिल्कुल ही अलग दिखी। भाजपाई न तो नारे लगा रहे थे और उनके चेहरों की मुस्कान भी गायब थी, यहां तक कि भाजपा की पट्यिां भी उनके गलों में नहीं दिखाई दे रहीं थीं। यात्रा की यह हालत देख कुछ लोग तो यह भी कानाफूसी करते दिखे कि दो चार दिन के लिये यात्रा बंद ही कर देते। बहरहाल, हिंदी बेल्ट में भाजपा की करारी शिकस्त से भाजपा खेमा खासा मायूस है और हार का दर्द उनके चेहरों पर साफ झलकता दिख रहा है।

Leave a comment

Recent posts