
konच-उरई । कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल वैद ने कहा है कि पांच राज्यों में हुये विधानसभा चुनावों में तीन बड़े राज्यों में कांग्रेस की जीत न केवल पार्टी की जीत है बल्कि भाजपा के अहंकार की हार भी है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को छला गया है और भाजपा ने चमकीले सपने दिखा कर जनता का वोट लूटा था लेकिन अपनी प्रवृत्ति के मुताबिक उसने जनता से किये गये वायदों को भुला दिया, नतीजा साफ है कि जिस जनता ने उसे सत्ता दिलाई थी उसी जनता ने उसे गद्दी से धकेल दिया। यह बात उन्होंने अपने आवास पर जुटे कांग्रेसियों के साथ जीत का जश्न मनाने के बाद पत्रकारों से कही।
तीन राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान में भाजपा के मजबूत किलों को ध्वस्त कर कब्जा करने बाली कांग्रेस अपनी जीत पर फूली नहीं समा रही है। इस जीत को लेकर उत्साहित कांग्रेसियों ने बुधवार को पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल वैद के आवास पर जुट कर जीत की खुशी मनाई तो वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में भी बदलाव की बयार बहाने के लिये संकल्प लिया कि एकजुटता के साथ काम करते हुये कांग्रेस की जीत आसान बनायेंगे। पालिकाध्यक्षा डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस जीत के जश्न में कांग्रेसियों ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भी जनता बड़बोली भाजपा को आइना दिखाने का काम करेगी। इस दौरान प्रियाशरण नगाइच, सभासद अनिल पटैरया, दंगलसिंह यादव, राजेन्द्र निगम, रामकिशोर पुरोहित, प्रधव मिश्रा, अनुज त्रिपाठी, रवि गौतम विरगुवां, आजाद उद्दीन, अरविंद भाटी, आदित्य वैद आदि मौजूद रहे।







Leave a comment