
योजना दिव्यांगजन के स्वावलंबन एवं सशक्त भारत योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों के पंजीकरण के लिए शिविर का आयोजन ब्लॉक परिसर कोंच में किया गया।
प्रात: दस बजे से शुरू हुए इस शिविर में नगर व तहसील क्षेत्र के सैकड़ों दिव्यांग जनों ने अपने पंजीकरण कराए। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शिवसिंह ने बताया कि जिन दिव्यांग जनों का पंजीकरण व परीक्षण हुआ है उन्हें जल्दी ही उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। दिव्यांगजन जिनके कृत्रिम अंग, ब्रेल किट, कुष्टवस्था किट, मानसिकवस्था किट, ट्राइसाइकिल, बैशाखी, स्टिक, बॉकर इत्यादि की आवश्यकता है, ऐसे चयनित पात्र दिव्यांगजनों को उपकरणों का लाभ मिलेगा। शिविर में 49 कृत्रिम अंग व ब्लाइंड किट आदि 12 ट्राइसाइकिल एवं बैशाखी व अन्य सहायक उपकरण के पंजीकरण किए गए। इस दौरान परीक्षण कर रही टीम में लिपिक धीरज सिंह, अजय बुंदेला, घनश्याम सिंह ललितपुर, उन्नति दिव्यांगजन विकास समिति प्रमुख नरेन्द्रकुमार अग्रवाल गुल्लू, संरक्षक गयाप्रसाद अग्रवाल, नीलेश जाटव आदि उपस्थित रहे।







Leave a comment