
उरई । फाइनेंस कंपनी की आड़ में हुए 3 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में आरोपित को सी बी आई की टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया । उसे लखनऊ ले जाया गया है ।
यह मामला सन 2006 में ललितपुर में दर्ज हुआ था । बाद में इसकी विवेचना सी बी आई को सौंप दी गयी थी । इस मामले में आरोपित उरई के मोहल्ला राजेन्द्र नगर निवासी अवधेश कुमार खरे के ख़िलाफ़ सी बी आई की विशेष अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया था । इसके बाद अवधेश कुमार फरार हो गया था । सी ओ सिटी संतोष कुमार ने बताया कि सी बी आई की टीम आज यहाँ उसके होने की पक्की सूचना पा कर पहुंची थी । कोतवाली पुलिस ने उसकी पूरी मदद की जिससे वह दबोच लिया गया ।







Leave a comment