जगम्मनपुर- उरई। दुकान पर बैठे युवक के रहस्यमय ढंग से लापता होने की खबर से सनसनी फ़ैल गयी है ।

भूपेंद्र सिंह (20 वर्ष ) पुत्र सुखराम सिंह सेंगर  की स्थानीय बाजार में अंग्रेजी शराब ठेका के सामने नाश्ता एवं चाट की दुकान है। प्रतिदिन की भांति मंगलवार को सुबह उसने समय सात बजे अपनी दुकान खोलकर कर नाश्ता आदि सामग्री तैयार की और दस बजे तक दुकानदारी की । इसके बाद खुली दुकान छोडकर अचानक वह लापता हो गया । लगभग 2 घंटे तक दुकान पर वापस न लौटने पर पड़ोस के दुकानदारों ने इसकी सूचना उसके परिवारी जनों को दी । उन्होंने भूपेंद्र को बहुत खोजा ।  उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करने का प्रयास किया तो वह स्विच बंद बताता रहा । घटना के बाद 24 घंटे तक  लापता भूपेंद्र की परिवारीजनों ने  संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं मिल सका । लापता होने के समय वह नीले रंग का फुल स्वेटर (जर्सी) एवं पैरों में हवाई चप्पल पहने हुए था। मोबाइल का स्विच बंद होने से परिवारी जनों के मन में अनेक शंकाओं का जन्म हो रहा है । घटना की सूचना रामपुरा थाने में दे दी गई है । पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लेकर लापता युवक की तलाश शुरू कर दी है ।

Leave a comment