उरई । कुठौंद थाना क्षेत्र में किसान की मौत खेतों में तार लगा कर खुद के द्वारा छोड़े गए करंट का शिकार बन जाने से हो गयी ।
प्राप्त समाचार के अनुसार कुठौंद थाना क्षेत्र के नैनापुर गाँव निवासी गजेन्द्र सिंह उर्फ गुड्डू गुर्जर ने अपने खेतों में आरी वाले तारों की बाड़ लगा कर अन्ना जानवरों से बचाव के लिए करंट दौड़ा रखा था जो उनकी मौत का कारण बन गया । गुरुवार को सुबह वे खेत पर पहुंचे और तारों में दौड़ रहे हाईटेंशन करंट की चपेट में लापरवाही के कारण आ गए । तेज करंट की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी ।





Leave a comment