
उरई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक नगर संसाधन केंद्र उरई में प्रांतीय संयुक्त महामंत्री शिवशंकर सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई| बैठक की अध्यक्षता जिला प्रभारी अरविन्द नगायच ने व संचालन कार्यवाहक जिलाध्यक्ष इलयास मंसूरी ने किया| विशिष्ठ अतिथि के रूप में झाँसी मण्डल के संगठन मंत्री अवधेश पाण्डेय मौजूद रहे| बैठक में जिला व विभिन्न ब्लॉक से आये पदाधिकारियों ने प्रदेश संयुक्त महामंत्री को शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया| जिसमें मुख्य रूप से मृतक आश्रितों की नियुक्ति के सम्बन्ध में हाल ही में जारी हुए आदेश को संशोधित कर पूर्व की तरह मृतक आश्रितों को सीधे अध्यापक पद पर नियुक्त करने व बाद में उनका प्रशिक्षण कराने, शिक्षकों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ देने, पदोन्नति के अवसर सीमित हो जाने के कारन चयन/प्रोन्नत वेतनमान के स्थान पर ए0सी0पी0 का लाभ देने, प्रत्येक विद्यालय में प्रधानाध्यापक का पद बहाल करने, शिक्षकों को मध्यान्ह भोजन व अन्य गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त करने, समस्त पदोन्नत अध्यापकों को पदोन्नति तिथि से 17140/18150 वेतनमान का लाभ देने, पदोन्नति से रोक हटाने व बिना शिक्षक पात्रता परीक्षा के पदोन्नति करने, जालौन नगर क्षेत्र में मकान किराये भत्ते की सीमा में आने वाले विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व कर्मचारियों को पूर्व की तरह नगर क्षेत्र का मकान किराया भत्ता बहाल करने की मांग की गई| प्रांतीय संयुक्त महामंत्री शिवशंकर सिंह ने बताया कि संगठन लगभग इन सभी समस्याओं के समाधान हेतु पहले से ही शासन से मांग कर चुका है व इनके सम्पूर्ण निराकरण हेतु सतत प्रयासरत है| बैठक में सर्वसम्मति से श्यामजी गुप्ता को जिला संयुक्त महामंत्री मनोनीत किया गया| नगर उरई अध्यक्ष देवेन्द्र श्रीवास्त ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये रियायत बेग को मंत्री, फईमुद्दीन को कोषाध्यक्ष व मो0 अख्तर खान को संयुक्त मंत्री के पद पर मनोनीत किया| अंत में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत ने प्रांतीय संयुक्त महामंत्री शिवशंकर सिंह व उनके साथ आये रायबरेली जनपद के पदाधिकारी संजय कनौजिया, मधुकर सिंह, दीपक कुमार, श्रीकान्त यादव का जिले की बैठक में आने पर आभार व्यक्त किया|
बैठक में जिला महामंत्री प्रदीप सिंह चौहान, कार्यवाहक जिला महामंत्री अरुण पंचाल, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शत्रुध्न राजपूत, जिला उपाध्यक्ष शोएब अंसारी, जिला उपाध्यक्ष अजहर अंसारी, जिला संगठन मंत्री सरला कुशवाहा, जिला ऑडिटर सुरेश वर्मा, जिला मीडिया प्रभारी विकास गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष डकोर संतोष विश्वकर्मा, ब्लाक मंत्री डकोर सुशील राजपूत, संगठन मंत्री डकोर राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष डकोर अरविन्द निरंजन, उपाध्यक्ष डकोर भागवती, ब्लॉक संरक्षक जालौन राजेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष जालौन बृजेश श्रीवास्तव, ब्लॉक मंत्री जालौन प्रदीप कुमार सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष जालौन कृष्ण गोपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष कदौरा रमाकांत व्यास, ब्लॉक अध्यक्ष रामपुरा राजेश गोस्वामी, साधना गुप्ता, अमित विश्नोई आदि मौजूद रहे|







Leave a comment